Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दमदार फीचर्स के साथ Vivo ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

October 31, 2025

दमदार फीचर्स के साथ Vivo ने मारी धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Vivo X300 series launched: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मचाते हुए Vivo ने अपनी नई X300 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X300 और Vivo X300 Pro पेश किए हैं। दोनों फोन शानदार डिजाइन, शक्तिशाली परफॉर्मेंस और बेहद एडवांस कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का मेन कैमरा है, जो इसे फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

कीमत और वेरिएंट्स

बता दें कि Vivo X300 सीरीज को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जबकि अब इसे ग्लोबली पेश किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹59,999 हो सकती है। चीन में Vivo X300 की कीमत CNY 4,399 (लगभग ₹54,700) से शुरू होती है। वहीं, Vivo X300 Pro के ग्लोबल वर्जन की शुरुआती कीमत EUR 1,399 (लगभग ₹1,43,000) रखी गई है।

Vivo X300 Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है-

12GB RAM + 256GB
16GB RAM + 512GB
16GB RAM + 1TB

साथ ही इसका एक सैटलाइट कम्युनिकेशन एडिशन भी लॉन्च किया गया है, जो 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है।

वहीं, Vivo X300 को पांच वेरिएंट्स में पेश किया गया है 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB।
यह फोन Free Blue, Comfortable Purple, Pure Black और Lucky Colour ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्लोबल मार्केट में इसका बेस मॉडल (12GB+256GB) EUR 1,049 (लगभग ₹1,08,000) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़े :Gold-Silver Price: ओंधे मुंह गिरीं सोने की कीमतें, चांदी में भी आई गिरावट

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Vivo X300 में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, Vivo X300 Pro में थोड़ा बड़ा 6.78 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मौजूद है, जो अल्ट्रा-स्मूद परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है। इन फोनों में 16GB RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प है। दोनों डिवाइस Android 16 बेस्ड OriginOS पर चलते हैं।

कैमरा और बैटरी

कैमरे के मामले में Vivo X300 सीरीज अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। दोनों स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है-
200MP का मेन सेंसर
50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस
50MP का टेलीफोटो लेंस

VD : सरेआम एक व्यक्ति को गोली मारी गई, पूरा इलाका सील

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें V3+ इमेज प्रोसेसिंग चिप का इस्तेमाल किया है, जो फोटो क्वालिटी को और भी बेहतर बनाता है। पावर के लिए Vivo X300 Pro में 6510mAh की बैटरी और 90W वायर्ड व 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। वहीं, Vivo X300 में 6040mAh बैटरी दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें