Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vivo X500 Series भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी के साथ आए 3 नए स्मार्टफोन, जानें कीमत

November 27, 2026

Vivo X500 Series भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी के साथ आए 3 नए स्मार्टफोन, जानें कीमत

Vivo X500 Series Launch: स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपनी नई X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। बता दें कि इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने इन फोन में शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और तेज प्रोसेसर दिया है। सीरीज के सबसे महंगे फोन Pro Max में 200MP का कैमरा और 7800mAh की बैटरी मिलती है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं इन तीनों फोन की कीमत और खास फीचर्स…

Vivo X500 सीरीज की कीमत

Vivo X500 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, Vivo X500 Pro की कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है। Vivo X500 Pro Max के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,64,999 रुपये है। इसके 512GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 1,79,999 रुपये खर्च करने होंगे।

ये भी पढ़ें :

Vivo X500 के फीचर्स

Vivo X500 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और 64MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 7500mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo X500 Pro और Pro Max के फीचर्स

Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और 200MP का Zeiss टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में 7800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

वहीं, Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रावाइड और 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इस फोन में 6510mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। साथ ही इनमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

ये भी पढ़ें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें