Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vodafone Idea ने मस्क की कंपनी के साथ गठजोड़ की चर्चाओं को नकारा

January 3, 2024

Vodafone Idea ने मस्क की कंपनी के साथ गठजोड़ की चर्चाओं को नकारा

 

वोडाफोन आइडिया ने बीएसई को दी सूचना में इस बात पर बल दिया कि वह बाजार सूचीबद्धता संबंधी सेबी प्रावधानों का पालन करेगी। स्टॉक एक्सचेंजों को मूल्य संबंधी सभी संवेदनशील जानकारियों से अवगत कराती रहेगी।

आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही कंपनी का यह बयान ऐसे समय आया है। जब बाजार में ऐसी चर्चा चल रही है कि मस्क की स्टारलिंक भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने के लिए वोडाफोन आइडिया के साथ गठजोड़ कर सकती है।

इस पर वीआईएल ने कहा, हमें इस समाचार के आधार के बारे में जानकारी नहीं है। इस संबंध में हम यह कहना चाहेंगे कि कंपनी नामित पक्ष के साथ ऐसी किसी भी चर्चा में नहीं है।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें