Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Volkswagen Taigun: 2 लाख की डाउन पेमेंट में घर ले जाएं यह दमदार SUV, जानें EMI प्लान और कुल खर्च

July 4, 2025

Volkswagen Taigun: 2 लाख की डाउन पेमेंट में घर ले जाएं यह दमदार SUV, जानें EMI प्लान और कुल खर्च

Volkswagen Taigun EMI plan: नई दिल्ली: भारतीय ऑटो बाजार में SUV सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, और इस रेस में Volkswagen की Taigun एक दमदार दावेदार बनकर सामने आई है। अगर आप भी एक प्रीमियम मिड-साइज़ SUV की तलाश में हैं और कम डाउन पेमेंट में इसे खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो Volkswagen Taigun का Comfortline वेरिएंट आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानें, इस SUV को दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट में खरीदने पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी और कुल खर्च कितना आएगा।

-Volkswagen Taigun Comfortline: कीमत और ऑन-रोड खर्च

Volkswagen की Taigun का बेस वेरिएंट – 1.0L Comfortline Petrol – भारतीय बाजार में ₹11.80 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज़ मिलाकर इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹13.55 लाख तक पहुंच जाती है। इसमें ₹35,000 का इंश्योरेंस, ₹12,000 का TCS और अन्य खर्च शामिल हैं।

-फाइनेंस डिटेल: सिर्फ ₹18,595 की EMI में घर लाएं SUV

अगर आप ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको बाकी की ₹11.55 लाख की राशि बैंक से लोन के रूप में लेनी होगी। मान लीजिए बैंक आपको 9% सालाना ब्याज दर पर 7 साल की अवधि के लिए लोन देता है, तो आपको हर महीने ₹18,595 की EMI चुकानी होगी।

-कुल खर्च कितना होगा?

7 साल में ₹18,595 की EMI के हिसाब से कुल ₹15.64 लाख का भुगतान करना होगा। इसमें ₹4.06 लाख ब्याज के रूप में अतिरिक्त चुकाने होंगे। यानी इस कार की कुल लागत ऑन-रोड कीमत और ब्याज मिलाकर करीब ₹17.62 लाख तक पहुंच जाएगी।

-किससे होगा मुकाबला?

Volkswagen Taigun मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में एक प्रीमियम ऑप्शन है, जो खास तौर पर शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। इसका मुकाबला बाजार में मौजूद अन्य पॉपुलर SUVs जैसे Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Kia Seltos, MG Hector, और Mahindra Scorpio N से होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें