Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Volvo को उम्मीद, वाहन उद्योग के लिए अच्छा रहेगा त्योहारी सीजन 

September 5, 2023

Volvo को उम्मीद, वाहन उद्योग के लिए अच्छा रहेगा त्योहारी सीजन 
 मुंबई: आपूर्ति श्रृंखला की स्थिति में सुधार और सकारात्मक आर्थिक धारणा के बीच स्वीडन की कार कंपनी वोल्वो को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान वाहन उद्योग का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। वोल्वो कार इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार और आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) कार के बीच कीमत में धीरे-धीरे समानता देखी जा रही है।
वोल्वो कार इंडिया की प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हमने पिछले दो साल में वैश्विक महामारी का सामना किया। फिर हमारे सामने आपूर्ति (श्रृंखला) संबंधी चुनौतियां पेश हुईं। इस वर्ष, सब सामान्य लग रहा है। यदि आप समग्र अर्थव्यवस्था को देखें, तो आमतौर पर बहुत सकारात्मक है। मुझे लगता है कि यह (त्योहार का मौसम) वास्तव में अच्छा होना चाहिए।
कंपनी ने सोमवार को अपनी पहली ग्राउंड अप इलेक्ट्रिक कार जी40 रिचार्ज को 61.25 लाख रुपये (कर के अलावा) की शुरुआती कीमत पर बाजार में पेश किया। कंपनी के मुताबिक, नए इलेक्ट्रिक वाहन की बुकिंग मंगलवार से खासतौर पर ऑनलाइन शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें