Site icon Dainik Savera Times

डूसू चुनाव में हिंसा फैलाने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे : NSUI

नयी दिल्ली: कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का प्रयास दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव -डूसू में हिंसा फैलाने की कोशिश है जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता रवि पांडे ने कहा कि मिरांडा हाउस में उनके संगठन के उम्मीदवारों को प्रचार करने से रोकने और हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया है। उनका कहना था कि इस तरह की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगे और इस रणनीति का दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र चुनाव में कड़ा जवाब देंगे।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल का बड़ा बयान, कहा- मुझे भी मिला था पार्टी छोड़ने का ऑफर

Exit mobile version