Site icon Dainik Savera Times

New Year के पहले दिन घरेलू बाजारों की कमजोर शुरुआत,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा , विप्रो, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।वहीं टाटा मोटर्स, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में रहे।

बीएसई में 2023 में 11,399.52 अंक या 18.73 प्रतिशत का उछाल आया, जबकि निफ्टी 3,626.1 अंक या 20 प्रतिशत चढ़ा था। एशियाई बाजार सोमवार को नव वर्ष के मौके पर बंद हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,459.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर कराया जा रहा पुनर्मतदान, दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान हुई थी गड़बड़ी

Exit mobile version