Site icon Dainik Savera Times

प्ले स्टोर का शुल्क न देने वालों में जानी-मानी कंपनियां भी शामिल, जल्द होगी कार्यवाही : Google

 

नई दिल्ली : गूगल ने कहा कि कई जानी-मानी फर्मों सहित कई कंपनियां उसके ‘बिलिंग’ मानदंडों का उल्लंघन कर रही हैं। ये कंपनियां बिक्री पर लागू प्ले स्टोर सेवा शुल्क का भुगतान नहीं कर रही हैं।

इसके साथ ही गूगल ने चेतावनी दी कि वह गूगल प्ले पर ऐसे गैरअनुपालन वाले एप्प को हटाने में संकोच नहीं करेगा। कंपनी ने कहा कि नीतियों को लागू करने के लिए जरूरी कार्यवाही की जाएगी। कुछ प्रमुख भारतीय स्टार्टअप के गूगल प्ले की बिलिंग नीति पर आपत्ति जताने और हाल में पेश हुए,

स्वदेश एप्प स्टोर- इंडस एप्पस्टोर की पृष्ठभूमि में गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि ज्यादातर डिवैल्पर अपना उचित हिस्सा दे रहे हैं और एक छोटा समूह अलग व्यवहार कर रहा है। ऐसे में अन्य सभी एप्प और गेम को प्रतिस्पर्धी नुक्सान हो रहा है। गूगल ने कहा कि इन डिवैल्पर को तैयारी के लिए तीन साल से अधिक का समय दिया गया।

ये भी पढ़ें: 15 से 20 मई तक यूरोप दौरे पर रहेंगे PM मोदी, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को मजूबत करना उद्देश्य

Exit mobile version