Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

iOS पर सभी के लिए ‘Sticker Maker’ टूल ला रहा WhatsApp

April 20, 2023

iOS पर सभी के लिए ‘Sticker Maker’ टूल ला रहा WhatsApp

सैन फ्रांसिस्को: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने आईओएस पर सभी के लिए अपना ‘स्टिकर मेकर’ टूल रिलीज करना शुरू कर दिया है। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, स्टिकर मेकर टूल, ऐप के पिछले बीटा वर्जन्स में पेश किए गए अन्य सभी सुधारों के साथ आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जो ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करते हैं। स्टीकर मेकर टूल यूजर्स को ऐप के भीतर ही स्टिकर बनाने की सुविधा देता है। यह फीचर विभिन्न थर्ड-पार्टी ऐप्स के बीच स्विच करने, समय बचाने और प्रक्रिया को तेज बनाने की आवश्यकता को समाप्त कर उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक एकीकृत अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर आईओएस 16 पर सभी उपयोगकर्ताओं के लिए चल रहा है, लेकिन इसे आईओएस के पुराने वर्जन्स में लाने की कोई योजना नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप स्टोर पर चेंजलॉग के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में कुछ ग्राहकों को यह फीचर मिल सकता है। इस बीच, व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर जारी किया है, जिससे उपयोगकर्ता एंड्रॉइड पर फॉरवर्डेड इमेजिस, वीडियो, जीआईएफ और डॉक्यूमेंटस में विवरण जोड़ सकते हैं, जो वर्तमान में कुछ बीटा परीक्षकों के लिए उपलब्ध है। यदि वर्तमान कैप्शन इमेज का सटीक वर्णन नहीं करता है या यदि आप एक अलग विवरण जोड़ना चाहते हैं तो यह फीचर उपयोगी हो सकता है। मौजूदा कैप्शन को हटाकर इसे अपने कैप्शन से बदलकर, नया विवरण एक अलग संदेश के रूप में भेजा जाएगा। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि प्राप्तकर्ताओं को पता है कि यह मूल संदेश से संबंधित नहीं है।

ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें