Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhatsApp यूजर्स की हुई मौज! अब पहले से सेट कर पाएंगे मैसेज भेजने का टाइम

November 25, 2026

WhatsApp यूजर्स की हुई मौज! अब पहले से सेट कर पाएंगे मैसेज भेजने का टाइम

WhatsApp New Feature : WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि इस फीचर की मदद से अब लोग अपने मैसेज पहले से ही शेड्यूल कर सकेंगे। यानी अगर आपको किसी को बाद में मैसेज भेजना है, तो आप उसका समय पहले ही सेट कर सकते हैं। तय समय पर मैसेज अपने आप सामने वाले को भेज दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जल्द ही इसे Android और iPhone यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

WhatsApp ने दी जानकारी

WhatsApp ने अपने X अकाउंट पर बताया है कि मैसेज शेड्यूल करने वाले फीचर पर काम चल रहा है। इसकी मदद से यूजर्स किसी एक व्यक्ति या ग्रुप में मैसेज भेजने का समय पहले ही तय कर पाएंगे। इस फीचर के लिए किसी दूसरे ऐप की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स WhatsApp से ही मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे।


2 सप्ताह पहले सेट कर सकेंगे मैसेज

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स 10 मिनट से लेकर 2 सप्ताह तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। इसमें सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो और लिंक भी शामिल होंगे। यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप दोनों में काम करेगा। यानी आप किसी दोस्त को जन्मदिन की बधाई या किसी ग्रुप में जरूरी जानकारी पहले से शेड्यूल कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा नया फीचर?

इस फीचर में सबसे पहले आपको मैसेज लिखना होगा। इसके बाद मैसेज भेजने का समय चुनना होगा। समय सेट करने के बाद मैसेज अपने आप तय समय पर सेंड हो जाएगा।शेड्यूल किए गए मैसेज के साथ घड़ी का निशान भी दिखाई देगा। इससे आप आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन सा मैसेज बाद में भेजा जाना है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट नहीं बताई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें