Site icon Dainik Savera Times

WhatsApp ने शुरू किया Username फीचर, अब नंबर शेयर किए बिना भी कर सकेंगे चैट, जानें कैसे करेगा काम

Whatsapp Passkey Feature

Whatsapp Passkey Feature

WhatsApp Username Feature: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए एक नया फीचर पेश करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस नए अपडेट के तहत अब यूजर्स को किसी से बातचीत करने के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लंबे समय से इंतजार किए जा रहे इस “Username” फीचर की मदद से लोग अब सिर्फ यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे।

क्या है नया फीचर?

अब तक WhatsApp पर अकाउंट बनाने और किसी से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता था। लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स अपनी प्रोफाइल के लिए एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे। ठीक वैसे ही जैसे Facebook और Instagram पर होता है। इससे यूजर्स की निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी और अनजान लोगों से बातचीत करना ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:

यूजरनेम कैसे करेगा काम?

इस फीचर के लागू होने के बाद आप किसी को अपना नंबर देने के बजाय सिर्फ अपना यूजरनेम शेयर कर सकते हैं। सामने वाला व्यक्ति उसी यूजरनेम को सर्च करके आपसे चैट शुरू कर सकेगा। इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो अपनी पहचान सीमित रखना चाहते हैं।

क्या पुराना यूजरनेम इस्तेमाल कर सकते हैं?

अगर आपने पहले से Facebook या Instagram पर कोई यूजरनेम लिया हुआ है, तो संभावना है कि आप उसे WhatsApp पर भी इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए अकाउंट से जुड़ी सेटिंग्स में जाकर यूजरनेम क्लेम करना होगा। हालांकि, अगर वह नाम पहले से किसी और ने ले लिया है, तो आपको नया यूजरनेम चुनना पड़ेगा।

ये भी देखें :

यूजरनेम सेट करने का तरीका

यूजरनेम सेट करना काफी आसान है:

WhatsApp खोलें
प्रोफाइल सेक्शन में जाएं
“Username” विकल्प पर टैप करें
अपनी पसंद का नाम दर्ज करें
उपलब्ध होने पर उसे सेव कर लें

अभी किन यूजर्स को मिल रहा है फीचर?

यह फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी इसे धीरे-धीरे एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स के बीच टेस्ट कर रही है। आने वाले समय में इसे पूरी तरह से रोलआउट किया जाएगा।

Exit mobile version