Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Wipro ने की America में 120 कर्मचारियों की छंटनी

March 18, 2023

Wipro ने की America में 120 कर्मचारियों की छंटनी

सैन फ्रांसिस्कोः आईटी प्रमुख विप्रो ने ‘व्यावसायिक जरूरतों के पुनर्गठन’ के कारण अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में कम से कम 120 कर्मचारियों को निकाल दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने फ्लोरिडा डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक ऑपच्यरुनिटी में दायर वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन (वार्न) नोटिस में छंटनी की विस्तृत जानकारी दी है। विप्रो द्वारा नौकरी में कटौती ताम्पा में केवल एक स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘प्रभावित कर्मचारियों में से 100 से अधिक प्रसंस्करण एजेंट हैं। बाकी टीम लीडर और एक टीम मैनेजर हैं।’’ विप्रो ने एक बयान में कहा कि यह एक अलग घटना है। रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी, जो स्थायी हैं, मई में शुरू होंगी। भारतीय आईटी प्रमुख ने इस महीने की शुरुआत में ईस्ट ब्रंसविक, न्यू जर्सी में अपना अमेरिकी मुख्यालय खोलने की घोषणा की हैं।

विप्रो के संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और एलएटीएएम (मेक्सिको और ब्राजील) में लगभग 20,500 कर्मचारी हैं। भारत में, विप्रो ने जनवरी में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षणों में खराब प्रदर्शन के लिए 400 से अधिक नए कर्मचारियों को निकाल दिया था।

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें