Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

विप्रो का सितंबर तिमाही का एकीकृत मुनाफा 2,667.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर

October 18, 2023

विप्रो का सितंबर तिमाही का एकीकृत मुनाफा 2,667.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का एकीकृत शुद्ध लाभ 2,667.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर बना रहा। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत लाभ 2,649.1 करोड़ रुपये रहा था। विप्रो ने कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में उसका एकीकृत परिचालन राजस्व हल्की गिरावट के साथ 22,515.9 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 22,539.7 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें