Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Wockhardt के शेयरधारकों ने प्रवर्तक इकाई से 1,600 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को किया खारिज

August 22, 2023

Wockhardt के शेयरधारकों ने प्रवर्तक इकाई से 1,600 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को किया खारिज

 

नई दिल्ली : वॉकहार्ट के शेयरधारकों ने एक प्रवर्तक इकाई से 1,600 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वॉकहार्ट ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। यह राशि पांच साल के लिए संबंधित पार्टी लेनदेन के जरिए एक प्रवर्तक इकाई खोराकीवाला होल्डिंग्स एंड इन्वैस्टमैंट प्राइवेट लिमिटेड (केएचआईपीएल) से जुटाई जानी थी।

मुंबई स्थित दवा कंपनी के निदेशक मंडल ने इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी थी। केएचआईपीएल आरबीआई पंजीकृत एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) है। वॉकहार्ट ने बताया कि लगभग 50.12 प्रतिशत वोट प्रस्ताव के खिलाफ आए, जबकि 49.87 प्रतिशत ने प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया।

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें