Site icon Dainik Savera Times

एक्स ने मार्च में भारत में नीति उल्लंघन करने वाले 2 लाख से ज्यादा खातों पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली: एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स कॉर्प ने 26 फरवरी से 25 मार्च के बीच भारत में रिकॉर्ड 2,12,627 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया, जो ज्यादातर बाल यौन शोषण और गैर-सहमति नग्नता को बढ़ावा देने के लिए थे। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने देश में अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,235 खातों को भी हटा दिया। कुल मिलाकर, एक्स ने देश में समीक्षाधीन अवधि में 213,862 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया।

एक्स ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि उसे अपने शिकायत निवारण तंत्र के जरिए एक ही समय-सीमा में भारत में उपयोगकर्ताओं से 5,158 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा एक्स ने 86 ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई की, जिनमें खाता निलंबन के खिलाफ अपील की गई थी। कंपनी ने कहा कि स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद हमने इनमें से 7 खातों के निलंबन को पलट दिया। बाकी रिपोर्ट किए गए खाते निलंबित रहेंगे। इसमें कहा गया है, हमें इस रिपोर्टिग अवधि के दौरान खातों के बारे में आम सवालों से संबंधित 29 अनुरोध मिले। भारत से ज्यादातर शिकायतें (3,074) प्रतिबंध को टालने के बारे में थीं।

ये भी पढ़ें: पिता बने बिग बॉस 17 विनर Munawar Faruqui, पत्नी मेहजबनी ने दिया नन्हीं परी को जन्म

Exit mobile version