Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेड यूजर्स को अपनी पोस्ट को हाइलाइट करने के लिए एक्स ने नया फीचर किया शुरू

August 17, 2023

पेड यूजर्स को अपनी पोस्ट को हाइलाइट करने के लिए एक्स ने नया फीचर किया शुरू

सैन फ्रांसिस्कोः एलन मस्क के स्वामित्व वाले एक्स कॉर्प (पूर्व में ट्विटर) ने नया फीचर शुरू किया है, जो पेड यूजर्स को एक नए हाइलाइट्स टैब के माध्यम से अपने कुछ पोस्ट को हाइलाइट करने की अनुमति देगा। टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने हाइलाइट फीचर के बारे में विवरण शामिल करने के लिए अपने अबाउट एक्स प्रीमियम पेज को अपडेट किया है। फीचर के डिस्क्रिप्शन में कहा गया, ‘उन पोस्ट्स को हाइलाइट करके अपनी बेस्ट पोस्ट प्रदर्शति करें और वे आपकी प्रोफाइल पर एक समर्पति टैब में दिखाई देंगे।‘

एक्स पिछले कुछ दिनों से कुछ सब्सक्राइबर्स के लिए नया हाइलाइट टैब जारी कर रहा है, हालांकि, कंपनी के अपडेटेड सपोर्ट पेज के अनुसार, यह फीचर अब सभी पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। प्लेटफॉर्म पहले से ही यूजर्स को अपने एक ट्वीट को अपने प्रोफाइल पर पिन करने की अनुमति देता है ताकि विजिटर्स इसे पहले देख सकें, हालांकि, कई ट्वीट्स की जानकारी को पैक करना संभव नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाइलाइट टैब किसी कलाकार के लिए उनके काम को उजागर करने या किसी लेखक के लिए उनके सबसे पॉपुलर आर्टकिल्स को उजागर करने के लिए उपयोगी हो सकता है।

पेड यूजर्स पोस्ट के तीन-डॉट मेनू पर टैप करके और फिर ‘हाइलाइट से एड/रिमूव‘ ऑप्शन चुनकर अपनी किसी भी पोस्ट को हाइलाइट्स टैब में जोड़ सकते हैं। नए हाइलाइट्स टैब के अलावा, कंपनी ने अपनी प्रीमियम सर्वसि के लिए भुगतान करने के लिए अधिक लोगों को लुभाने के प्रयास में ट्वीटडेक को सब्सक्राइबर-ओनली प्रोडक्ट बना दिया।

इस बीच एक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन डॉलर मूल्य के प्रोमोटेड अकाउंट्स के ऐड बिजनेस को बंद कर दिया है और एडवरटाइजर को नए फॉलोअर्स को आकर्षति करने के लिए प्लेटफॉर्म की समयसीमा के भीतर अपने अकाउंट को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं देगा। एक्सियोस द्वारा देखे गए एडवरटाइजिंग क्लाइंट्स को एक ईमेल के अनुसार, कंपनी ने कहा कि उसने पिछले शुक्रवार से ही फॉलोअर्स ऑब्जेक्टिव ऐड यूनिट का मूल्यह्रास शुरू करने की योजना बनाई है। यह बदलाव कंटेंट फॉर्मेट्स को प्राथमिकता देकर एक्स एक्सपीरियंस को अनुकूलित करने के एक बड़े प्रयास के हिस्से के रूप में आता है।

ये भी पढ़ें : इस महीने शुरू होगा मलमास: नहीं कर पाएंगे कोई भी शुभ कार्य, जानें तारिख और धार्मिक महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें