Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Xiaomi India ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एट-होम Phone Setup सेवा शुरू की

April 20, 2023

Xiaomi India ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एट-होम Phone Setup सेवा शुरू की

बेंगलुरु: अग्रणी स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी ब्रांड शाओमी इंडिया ने गुरुवार को देश में अपने वरिष्ठ नागरिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशेष एट-होम फोन सपोर्ट सेवा शुरू की। इस पहल के तहत शाओमी वरिष्ठ नागरिकों के लिए फोन सेटअप सेवाएं प्रदान करेगा। सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा। वे क्यूआर कोड को स्कैन करके और आगे बढ़ने के लिए अपना व्यक्तिगत विवरण भरकर अपनी वांछित सेवा चुन सकते हैं। एक बार व्यक्तिगत विवरण सबमिट हो जाने के बाद, एक शाओमी सेवा प्रतिनिधि उनके पिन कोड की जांच करके सेवा के प्रकार और पात्रता को वेरिफाई करने के लिए ग्राहक से संपर्क करेगा। एक बार हो जाने के बाद, एक शाओमी सेवा प्रतिनिधि जल्द से जल्द उनके दरवाजे पर होगा।

ग्राहक हॉटलाइन नंबर 1800-103-6286 और व्हाट्सएप नंबर – 8861826286 पर भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं। शाओमी इंडिया के अध्यक्ष, मुरलीकृष्णन बी ने कहा, ‘‘शाओमी इंडिया में, हम अपने ग्राहकों को उनकी उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अभिनव और अनुकूलित समाधान प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। यह सेवा विशेष रूप से हमारे वरिष्ठ नागरिक उपयोगकर्ताओं के लिए डिजाइन की गई है जो विभिन्न कारणों से सेवा केंद्र पर जाने में सक्षम नहीं हो सकते हैं।’’ मुरलीकृष्णन ने कहा, ‘‘एक सीमित अवधि के लिए घर पर मुफ्त सेवा की पेशकश करके, हम अपने उपयोगकर्ताओं को हमारी टीमों के साथ बेहतर रूप से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं और हमें एक सहज सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाना चाहते हैं।

हम आने वाले वर्षों में ग्राहकों के एक बड़े नेटवर्क के लिए अपनी सेवाओं को सुलभ बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।’’ यह लाभ विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध है जो अपने निकटतम सेवा केंद्र के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। परिचयात्मक प्रस्ताव के रूप में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त सेवा 30 दिनों के लिए है। अन्य ग्राहक भी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन उन्हें 249 रुपये का मामूली शुल्क और करों का भुगतान करना होगा। पहले चरण में, सेवा शुरू में 15 शहरों में लाइव होगी जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भेपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नोएडा, पुणे शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि आॅन-डोर फोन सपोर्ट सर्विस एक गेम-चेंजर साबित होगी और ग्राहक सेवा में एक नया मानदंड स्थापित करेगी।

ये भी पढ़ें: कब आएगा हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट, जानें तारीख

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें