Site icon Dainik Savera Times

अच्छा फंड बना कर आप हासिल कर सकते हैं 40 लाख रुपये…बस ऐसे करें Investment

 

नई दिल्ली: पैसों की बचत करने से लोगों के पास एक अच्छा फंड बना रहता है। हालांकि हर कोई शख्स बचत नहीं कर पाता है और इंवेस्टमेंट भी नहीं कर पाता है। वहीं केंद्र सरकार भी लोगों को बचत करने और इंवेस्टमेंट करने के लिए काफी प्रोत्साहित करती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं जिसके जरिए लोग 40 लाख रुपये से भी ज्यादा का फंड बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में:

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) यह हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है। आपको बता दें कि, केंद्र सरकार के जरिए इस स्कीम का संचालन किया जाता है। हालांकि इस स्कीम के तहत लोगों को मैच्योरिटी अमाउंट 15 साल बाद मिलती है। पीपीएफ स्कीम के तहत लोग एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना का इंवेस्टमेंट कर सकते हैं।वहीं फिलहाल लोगों को इस स्कीम के तहत 7.1 फीसदी का ब्याज हासिल हो रहा है।

ऐसे में लोग इस स्कीम में अगर 15 साल तक इंवेस्टमेंट करते हैं तो अधिकतम 1.5 लाख रुपये के हिसाब से 22.50 लाख रुपये जमा होते हैं। वहीं 15 साल तक 7.1 फीसदी के ब्याज के आधार पर निवेशित अमाउंट पर 18,18,209 रुपये हासिल होते हैं. ऐसे में 15 साल बाद निवेशित अमाउंट और ब्याज को मिलाकर कुल 40,68,209 रुपये होते हैं. इस तरह से लोग 40 लाख रुपये से ज्यादा का फंड हासिल कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, जीजा-साले की हुई मौत

Exit mobile version