Site icon Dainik Savera Times

YouTube विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त वीडियो को ही अपने ‘वॉच पेज’ पर करेगा सूचीबद्ध 

नई दिल्ली: गूगल के स्वामित्व वाला यूट्यूब विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त वीडियो को ही ‘वॉच पेज’ पर सूचीबद्ध करेगा। यह भारत में आने वाले महीनों में उपलब्ध होगा। कंपनी की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। यूट्यूब इंडिया की सरकारी मामलों व सार्वजनिक नीति की प्रमुख मीरा चट ने यहां ‘गूगल फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘ आज मैं समाचारों के लिए ‘वॉच पेज’ पेश करते हुए खुश हूं…‘वॉच पेज’ पर विश्वसनीय स्रोतों से उपलब्ध वीडियो ही सूचीबद्ध की जाएंगी।’’
उन्होंने कहा कि ‘वॉच पेज’ भारत में आने वाले महीनों में उपलब्ध होगा। वहीं सूत्रों ने बताया कि सरकार ने यूट्यूब को भेजे अपने संचार में ‘‘फर्जी समाचार’’ को परिभाषित नहीं किया है। चट ने कहा कि मंच ने अप्रैल-जून 2023 के बीच भारत में 20 लाख से अधिक वीडियो हटाएं हैं, जो नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत
Exit mobile version