
नयी दिल्ली: अफ्रीकी देश जाम्बिया ने वहां कोंकोला तांबा खान (‘केसीएम’) का स्वामित्व और प्रबंधन अरबपति उद्यमी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड को वापस करने का फैसला लिया है। कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि उच्च गुणवत्ता के ताम्र अयस्क की इस परियोजना में उसकी हिस्सेदारी 79 प्रतिशत से अधिक होगी। वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, “ मैं केसीएम में वेदांता को बहाल करने के जाम्बिया सरकार के फैसले का स्वागत करता हूं। हम 2004 से केसीएम के लिए प्रतिबद्ध हैं और मानते हैं कि यह हमारे पोर्टफोलियो में यह एक बेशकीमती संपत्ति है। ”
ये भी पढ़ें : भिवानी में बिन पानी, मुश्किल जिंदगानी, रोड जाम की चेतावनी
मेष: दिन शुभ रहेगा...