मुंबई: फिनटैक फर्म भारतपे के सीईओ संदीप इंदुरकर ने कहा कि भारत सरकार की पहलों के चलते देश के डिजिटल इकोसिस्टम को बूस्ट मिल रहा है और इससे परिवर्तनकारी बदलाव आ रहे हैं। इंदुरकर ने कहा कि सरकार की जीरो एमडीआर (मर्चेंट डिस्काऊंट रेट) पॉलिसी विशेषकर टियर 2 और टियर 3 शहरों के लिए एक गेम चेंजर है। उन्होंने बताया, ‘शून्य एमडीआर के कारण व्यापारी सीधे नकद से क्यूआर भुगतान की ओर बढ़ रहे हैं।
इस पहल से डिजिटल लेनदेन में तेज वृद्धि हुई है।’ इंदुरकर ने कहा कि आज भुगतान केवल पैसे ट्रांसफर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि डाटा और ग्राहक संबंधों के हस्तांतरण से भी जुड़ा है। उन्होंने बताया, ‘जब ग्राहक किसी प्लेटफॉर्म पर यूपीआई चुनते हैं, तो उन्हें अकसर प्रतिस्पर्धी एप्स पर भेज दिया जाता है, जिससे सहज अनुभव बाधित होता है।’ इंदुरकर ने बताया कि कैसे आसान भुगतान छोटे व्यवसायों और घरेलू उद्यमियों की मदद कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...