Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zypp Electric की अगले दो माह में Bengaluru में 10,000 E-Scooter तैनात करने की योजना

May 2, 2023

Zypp Electric की अगले दो माह में Bengaluru में 10,000 E-Scooter तैनात करने की योजना

मुंबई: इलेक्ट्रिक परिवहन क्षेत्र की स्टार्टअप जिप इलेक्ट्रिक ने अगले दो माह में बेंगलुरु में 10,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर तैनात करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसके 2,000 ई-स्कूटर पहले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कंपनी ने कहा कि शेष 8,000 ई-स्कूटर भी अगले दो माह में सड़कों पर दिखाई देंगे। यह कदम कंपनी की हाल में अपनी सेवाओं का देश के 30 शहरों में विस्तार करने की योजना का हिस्सा है। कंपनी का इरादा 2025 तक अपने बेड़े के आकार को दो लाख ई-स्कूटर करने का है।

इसी के साथ कंपनी ने कहा है कि उसने कर्नाटक की राजधानी में दो हजार डिलिवरी र्किमयों को जोड़ा है। अगले दो माह में उसकी योजना 5,000 और र्किमयों को जोड़ने की है। जिप ने कहा कि उसकी योजना अगले एक से डेढ़ साल में बेंगलुरु केंद्र मे 100 गोरोग्रो बैटरी अदला-बदली स्टेशन लगाने की भी है। इससे शहर में ईवी पारिस्थितिकी तंत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा। जिप इलेक्ट्रिक की सह-संस्थापक राशि अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम बेंगलुरु में पहले ही 2,000 ई-स्कूटर तैनात कर चुके हैं। हमारा इरादा कंपनियों को टिकाऊ और आखिरी छोर तक डिलिवरी करने वाले समाधान मुहैया कराने का है।’’

ये भी पढ़ें : राशिफल 4 मई 2026: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन भारी, सेहत और खर्चों का रखें विशेष ध्यान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें