Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिस्‍काउंट ऑफर्स के नाम पर ग्राहकों को बेवकूफ बना रहा Zomato, CEO ने कही यह बात

November 5, 2023

डिस्‍काउंट ऑफर्स के नाम पर ग्राहकों को बेवकूफ बना रहा Zomato, CEO ने कही यह बात

 

नई दिल्‍ली: आजकल सब कुछ ऑनलाइन हो गया है ऐसे में हम शॉपिंग से लेकर खाना तक ऑनलाइन ही मंगवाने कगंन है। फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) अपने ग्राहकों को खूब बड़े-बड़े डिस्‍काउंट ऑफर (Zomato Offers) देता है। ऐप से खाना ऑर्डर करने पर ग्राहकों को 50 या 60 फीसदी तक छूट का दावा किया जाता है। लेकिन, क्‍या वास्‍तव में ग्राहकों को इतनी छूट मिलती भी है? ये ऑफर्स जितने बड़े दिखते हैं, क्‍या वह सच में उतने बड़े होते भी हैं?

इन सवालों का उत्‍तर अब जोमैटो सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने दिया है। गोयल ने स्‍वीकारा है कि ऐप पर दिखने वाले ऑफर्स जितने बड़े लगते हैं, वास्‍तव में उतने होते नहीं है। गोयल ने स्वीकार किया कि छूट देने का यह तरीका ग्राहकों को गुमराह कर रहा है।

आपको बता दें कि, Zomato पर “50% छूट, मैक्सिमम 80 रुपये तक” जैसे ऑफर खूब चलते हैं. यह वास्तव में 50 फीसदी छूट नहीं होती. यह केवल 80 रुपये की छूट होती है. हकीकत में अगर कोई 400 रुपये का ऑर्डर करता है तो उसे केवल 20 फीसदी की छूट मिलती है।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें