Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए सें Sensex और Nifty के हाल

April 10, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए सें Sensex और Nifty के हाल

मुंबई: घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 273.65 अंक चढक़र 74,957.35 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 83.85 अंक की बढ़त के साथ 22,726.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक,

एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ। एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मुख्यत: सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 593.20 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें