Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sangeeta Bijlani के फार्म हाउस में हुई चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, FIR दर्ज

July 19, 2025

Sangeeta Bijlani के फार्म हाउस में हुई चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, FIR दर्ज

Sangeeta Bijlani : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फार्म हाउस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आपको बता दें कि लोनावला के पास पवन मावल इलाके में स्थित इस फार्म हाउस में चोरों ने न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि कई कीमती घरेलू सामान भी चुरा लिए। एक्ट्रेस ने लोनावला ग्रामीण पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

घटना के समय फार्म हाउस खाली था

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जब यह चोरी हुई उस वक्त फार्म हाउस पर न तो संगीता मौजूद थीं और न ही कोई नौकर। वह पिछले कुछ दिनों से फार्म हाउस नहीं गई थीं। हाल ही में जब वे अपने दो हाउसहेल्प के साथ वहां पहुंचीं, तो घर का हाल देखकर हैरान रह गईं।

संगीता बिजलानी की शिकायत में क्या कहा गया

शिकायत में संगीता ने बताया कि, “फार्म हाउस का मेन गेट और खिड़कियों की ग्रिल टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो एक टीवी, रेफ्रिजरेटर, बिस्तर और कई अन्य घरेलू कीमती सामान गायब थे। इतना ही नहीं, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए थे।” संगीता ने यह भी कहा कि वे अपने पिता की तबीयत के चलते फार्म हाउस नहीं आ पा रही थीं और इस बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुणे ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के जरिए चोरों की तलाश जारी है।

16 साल की उम्र में बनीं मॉडल

संगीता बिजलानी ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और ‘त्रिदेव’, ‘विष्णु देवा’, ‘हथियार’, ‘योद्धा’, ‘इज्जत’ और ‘युगांधर’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। 80 और 90 के दशक में वह बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में शुमार थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें