Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन

April 23, 2024

भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन

चंडीगढ़: भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को समर्थन दिया है। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्य करने का आश्वासन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा को दिया।

पीजीआई ज्वाइ्ंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन अश्विनी मुंजाल और भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ के प्रभारी बद्री प्रसाद एवं अध्यक्ष बलविंद्र सिंह,महासचिव जसवंत सिंह जस्सा के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट किए और संगठन की मांगों को पूरा कराने में योगदान देने पर मल्होत्रा का आभार जताते हुए लड्डू बांटें। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा है कि अनुबंध पर लगे हजारों कर्मचारियों की समान काम-समान वेतन सहित अन्य कई पुरानी मांगें हैं।इन मांगों को लेकर कई बार धरने प्रदर्शन और प्रशासन के साथ अनेक बैठकें हो चुकी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा इन मांगों को पूरा कराने में सूत्रधार बने हैं।

कमेटी और मजदूर संघ का मानना है कि भाजपा की सरकार में पिछले दस वर्षों के शासनकाल में कर्मचारियों सहित अन्य सभी वर्गों के हित में फैसले लिए गए हैं। उ्न्हें विश्वास है कि अभी जो भी मांगें लंबित हैं,वह भी कर्मचारियों के हित में आवश्य पूरी होंगी। इसीलिए पीजीआई चंडीगढ़ ज्वाइंट एक्शन कमेटी और भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ ने भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन किया है।प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने दोनों संगठनों को विश्वास दिलाया कि पहले की तरह भविष्य में भी भाजपा कर्मचारी हित में फैसले लेगी।उन्होंने कर्मचारियों का आभार जताया कि उन्होंने भाजपा को 400 पार का मिशन पूरा करने अपने योगदान का भरोसा दिया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें