Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

24 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, डॉ. रमणीक सिंह बेदी होंगे पीठासीन अधिकारी

January 7, 2025

24 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, डॉ. रमणीक सिंह बेदी होंगे पीठासीन अधिकारी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव 24 जनवरी, 2025 को होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2025 तय की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने मनोनीत पार्षद डॉ. रमणीक सिंह बेदी को चुनाव का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।

भारतीय चिकित्सा संघ की राष्ट्रीय संस्था समेत कई प्रतिष्ठित संगठनों से जुड़े डॉ. बेदी अपनी साफ-सुथरी छवि और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल मेयर चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी मसीह की कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए थे।

इस बार चंडीगढ़ प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए डॉ. बेदी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है, जिसे निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 20 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 24 जनवरी को नगर निगम सदन में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

चंडीगढ़ प्रशासन की यह पहल इस बात का संकेत है कि इस बार चुनाव को निष्पक्ष और विवाद मुक्त बनाने के लिए विशेष एहतियात बरती जा रही है। मेयर चुनाव का परिणाम चंडीगढ़ की राजनीतिक दिशा तय करेगा।

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें