Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्लियोपेट्रा ब्यूटी अकादमी का ‘समर ब्यूटी फेस्ट’, छात्रों के लिए मुफ्त ब्यूटी और ग्रूमिंग वर्कशॉप

June 26, 2026

क्लियोपेट्रा ब्यूटी अकादमी का ‘समर ब्यूटी फेस्ट’, छात्रों के लिए मुफ्त ब्यूटी और ग्रूमिंग वर्कशॉप

चंडीगढ़: युवाओं को तेजी से बढ़ रही ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री से जोड़ने के लिए क्लियोपेट्रा ब्यूटी अकादमी ने ‘समर ब्यूटी फेस्ट’ का आयोजन किया। इस दौरान मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, सेल्फ ग्रूमिंग और प्रोफेशनल ब्यूटी स्किल्स पर मुफ्त वर्कशॉप्स आयोजित की गईं।

इन वर्कशॉप्स का संचालन ब्यूटी एक्सपर्ट ऋचा अग्रवाल और हरवीन कथूरिया ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सेल्फ ग्रूमिंग, लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स, आसान सेल्फ मेकअप और घर पर खुद बनाए जा सकने वाले स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स का लाइव डेमो दिया गया। साथ ही स्किन केयर, पर्सनैलिटी ग्रूमिंग और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

इन विशेष वर्कशॉप्स में चंडीगढ़, जीरकपुर और पटियाला के छात्र-छात्राओं और ब्यूटी प्रोफेशनल बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं ने भाग लिया। वर्कशॉप का उद्देश्य युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें नई ब्यूटी तकनीकों से परिचित कराना और इस क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में जागरूक करना था।

क्लियोपेट्रा ब्यूटी अकादमी की संस्थापक एवं ब्यूटी एक्सपर्ट ऋचा अग्रवाल ने कहा, “आज ब्यूटी इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अपार अवसर हैं। समर ब्यूटी फेस्ट के माध्यम से हमारा प्रयास है कि छात्र-छात्राएं नई स्किल्स सीखें, आत्मविश्वास बढ़ाएं और ब्यूटी व वेलनेस इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर सकें।”

ब्यूटी एक्सपर्ट हरवीन कथूरिया ने कहा, “आज के समय में सेल्फ ग्रूमिंग हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इन वर्कशॉप्स के जरिए हम युवाओं को आसान और प्रैक्टिकल तरीके से मेकअप, स्किन केयर और हेयर स्टाइलिंग सिखा रहे हैं, ताकि वे खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकें और चाहें तो इस क्षेत्र में अपना करियर भी बना सकें।”

समर ब्यूटी फेस्ट के माध्यम से क्लियोपेट्रा ब्यूटी अकादमी युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और आधुनिक ब्यूटी स्किल्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन मुफ्त वर्कशॉप्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। चंडीगढ़, जीरकपुर और पटियाला के इच्छुक छात्र-छात्राएं जल्द रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, क्योंकि सीटें सीमित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें