Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh में Dial-112 हेल्पलाइन नंबर मंगलवार को रहेगा बंद, पुलिस को Call करने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

July 29, 2024

Chandigarh में Dial-112 हेल्पलाइन नंबर मंगलवार को रहेगा बंद, पुलिस को Call करने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

चंडीगढ़: केंद्र शासित प्रदेश(यूटी) चंडीगढ़ में डायल 112 हेल्पलाइन नंबर मंगलवार को बंद रहेगा। इस संबंध में यूटी पुलिस विभाग की ओर से सूचना जारी की गई है। 112 बंद होने से लोग किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना नहीं दे पाएंगे. हालांकि, पुलिस ने अन्य वैकल्पिक नंबर भी जारी किए हैं ताकि शहर के लोगों को हेल्पलाइन नंबर बंद होने के दौरान आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। आपातकालनी स्थिति में लोग सहायता के लिए इन नंबर 0172-2760800, 0172-2749194, 0172-2744100 आदि डायल करें या व्हाट्सएप नंबर 8699300112 पर सूचित कर सकते हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली डायल-112 की सेवा 30 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। बताया जा रहा है कि इस्तेमाल किया जा रहा सॉफ्टवेयर पुराना हो चुका है। इसी के चलते इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम-112 को नए सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट किया जाएगा, जिसके लिए करीब 2 घंटे का समय लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें