Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘शतायु संघ और महिला सहभागिता’ पुस्तक पर 22 जुलाई को चंडीगढ़ में परिचर्चा

July 18, 2026

‘शतायु संघ और महिला सहभागिता’ पुस्तक पर 22 जुलाई को चंडीगढ़ में परिचर्चा

कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 

चंडीगढ़: राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTTR), सेक्टर-26, चंडीगढ़ में 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को अपराह्न 3:00 बजे डॉ. शोभा विजेन्द्र द्वारा लिखित पुस्तक “शतायु संघ और महिला सहभागिता” पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय सह सचिव भारतीय स्त्री शक्ति डॉ. ज्योति चौथैवाले, सुप्रसिद्ध अदाकारा एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतिन्द्र कौर सत्ती तथा प्रो. पी.टी. यु एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री अ. भा. वि. प डॉ. मुक्ता शर्मा उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी करेंगे। पुस्तक की लेखिका डॉ. शोभा विजेन्द्र मुख्य वक्ता के रूप में अपने शोध, अनुभव एवं पुस्तक की विषय-वस्तु पर विचार प्रस्तुत करेंगी।

यह पुस्तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा के दौरान महिलाओं की प्रत्यक्ष एवं परोक्ष सहभागिता का विस्तृत एवं शोधपरक दस्तावेज प्रस्तुत करती है। परिचर्चा का उद्देश्य संघ के संगठनात्मक इतिहास और सामाजिक कार्य के उस महत्वपूर्ण पक्ष को सामने लाना है, जिस पर अपेक्षाकृत कम चर्चा हुई है। पुस्तक में यह विचार भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है कि संघ का दर्शन महिलाओं को बाहर से सशक्त बनाने की अवधारणा पर नहीं, बल्कि उन्हें स्वभावतः सक्षम एवं सशक्त मानने पर आधारित है।

डॉ. शोभा विजेन्द्र इस अवसर पर अपने दीर्घकालीन अध्ययन एवं शोध के आधार पर संघ में महिला सहभागिता के विविध आयामों पर प्रकाश डालेंगी तथा विषय से जुड़े अपने अनुभव भी साझा करेंगी। इस परिचर्चा में संघ के इतिहास, राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका तथा सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले शिक्षाविदों, शोधार्थियों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें