Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम नगर निगम में तैनात क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

November 28, 2024

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुग्राम नगर निगम में तैनात क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा आज नगर निगम गुरुग्राम में तैनात क्लर्क लालचंद को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से उसका स्ट्रीट वेंडर लाइसेंस रिन्यू करने के बदले में ₹15000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि क्लर्क लालचंद नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत है । आरोपी क्लर्क द्वारा शिकायतकर्ता से स्ट्रीट वेंडर लाइसेंस रिन्यू करने के बदले में ₹15000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर –1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें