Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने काम में लापरवाही पर तीन सफाई निरीक्षकों की सेवाएं कीं समाप्त

February 27, 2025

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने काम में लापरवाही पर तीन सफाई निरीक्षकों की सेवाएं कीं समाप्त

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टरों द्वारा किए गए अनावश्यक चालान के संबंध में प्रकाशित समाचार पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस ने सेनेटरी इंस्पेक्टर (आउटसोर्स के माध्यम से) अतुल राणा, बलजिंदर सिंह और शशिकांत की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं।

तीनों इंस्पेक्टरों को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एमओएच विभाग में तैनात किया गया था। रात 11.30 बजे उनके कार्यक्षेत्र के बाहर एक रेस्टोरेंट का चालान काटा गया।

आयुक्त के बर्खास्तगी आदेशों के बाद नगर निगम ने आउटसोर्स एजेंसी को लिखा है कि इन तीनों इंस्पेक्टरों की सेवाएं अब एमओएच कार्यालय में आवश्यक नहीं हैं और उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती हैं।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें