Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनसीसी निदेशालय ने चंडीगढ़ में इंटर-ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप का किया आयोजन

May 4, 2024

एनसीसी निदेशालय ने चंडीगढ़ में इंटर-ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप का किया आयोजन

चंडीगढ़: एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (पीएचएचपी एंड सी)के तत्वाधान में इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप 2024-25, कैडेटों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए 01 से 10 मई, 2024 तक चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। यह चैंपियनशिप पीएचएचपी एंड सी एनसीसी महानिदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा की कमान में आयोजित की गई है।

इस अंतर-समूह शूटिंग प्रतियोगिता में प्रादेशिक निदेशालय के आठ समूहों के चौंसठ कैडेटों ने भाग लिया। प्रत्येक समूह में आठ निशानेबाजों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में पुलिस फायरिंग रेंज में आयोजित ओपन साइट (पोजीशन प्रोन/थ्री-पोजीशन) के चार मैचों में भाग लिया।

चयनित कैडेट 2 जुलाई, 2024 से तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में आयोजित इंटर डायरेक्टोरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप में निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़ ने पीएचएचपी एंड सी के प्रादेशिक निदेशालय की ओर से प्रतियोगिताओं के लिए कैडेटों का चयन और प्रशिक्षण करने की जिम्मेदारी ली। निदेशालय के भीतर अंतर-बटालियन और अंतर-समूह प्रतियोगिताओं की एक श्रृंखला के माध्यम से कच्ची प्रतिभा की पहचान की गई। इन कैडेटों को सर्वोत्तम शूटिंग गियर के कठोर प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा और उन्हें 2 एनसीसी बटालियन चंडीगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल परमजीत सिंह के मार्गदर्शन में पेशेवर कोचिंग प्राप्त हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें