Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीसरे दिन फिर 14 पदाधिकारीयों ने अपने कांग्रेस पदों से दिया इस्तीफा

April 17, 2024

तीसरे दिन फिर 14 पदाधिकारीयों ने अपने कांग्रेस पदों से दिया इस्तीफा

चंडीगढ : चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर पदाधिकारियों ने अपने पद से कल इस्तीफा दिया था। और आज फिर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस के साथ 14 पदाधिकारी ने कांग्रेस पार्टी की पदों से इस्तीफा दिया है। अब तक करीबन 100 का आंकड़ा पर हो चुका है। ‌

महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस ने कहा कि चंडीगढ़ के प्रधान लक्की जब से पार्टी के प्रधान बने हैं तब से एक बार भी सेक्टर 25 के कॉलोनी में नहीं आए हैं। उनको सेक्टर 25 के वार्ड के वर्करों का नाम तक नहीं मालूम उल्टा दो बार लक्की ने मेरे से पूछा कि आप कहां रहते हो ऐसा प्रधान जिनको अपने पुराने वर्करों के बारे में ही नहीं पता जिन वर्करों ने पूरी जिंदगी कांग्रेस पार्टी के लिए दे दी उनके बारे में कांग्रेस के प्रधान को उनके नाम तक नहीं मालूम ऐसा प्रधान जो अपने पार्टी के वर्करों का मान और सम्मान नहीं कर सकता जो महिलाओं की इज्जत नहीं रख सकता वह पार्टी को चलाने में सक्षम नहीं है। मैं मांग करती हूं कि लक्की चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान के पद से इस्तीफा दे। नहीं तो आने वाले दिनों में लकी ही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को ले बैठेगा।

सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस के अधयक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इन नेताओं ने दो टूक बात करते हुए कहा कि लक्की ने जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल जी के बारे में अपशब्द कहे ,चंडीगढ़ के हर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है।

लक्की ने बंसल के बारे में अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में पोस्टर जारी किया जिसमें लिखा है कि “पवन बंसल के साथ खेल हो गया”। इसके अलावा लक्की के व्हाट्स एप ग्रुप्स में बंसल जी को जिद्दी तानाशाह कह कर उनके बारे में अपशब्द कहे है।

कांग्रेस के पदों से अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि पिछले 6 महीने से कांग्रेस कार्यालय में यही नहीं कई घटनाक्रम के दौरान आलाकमान के नेताओं का चरित्र हनन भी किया जाता रहा है। कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटनाएं आम सी है। जिसके कारण आम कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय जाना बंद कर दिया। यह सभी कार्यकर्ता एक आम कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए वफादारी से काम करेंगे आने वाले वक्त में।

इस्तीफा देने में शामिल है महिला कांग्रेस की महासचिव ज्योति हंस, सचिन अनुपम सैनी, ब्लॉक 16 अध्यक्ष अनीता लोहते, ब्लॉक इंचार्ज मीनू मलिक,पूजा रानी,कमला देवी, कोमल देवी आरजू, महक इनके साथ जिला नंबर 2 के उपाध्यक्ष नफे सिंह दिलोद , विनोद लोहोट उपाध्यक्ष एस सी डिपार्मेंट चंडीगढ़ कांग्रेस, मुकस्शिद अहमद ब्लॉक 16 उपाध्यक्ष चंद्र, सुनील बौद्ध, ने कांग्रेस के पदों से इस्तीफा दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें