Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा क़ाबू

August 30, 2024

ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा क़ाबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने माल पटवारी सोहन गिर, माल हल्का अमाम नगर, गांव करहाली, ज़िला पटियाला को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को गुरदेव सिंह निवासी अमाम नगर, गांव करहाली, ज़िला पटियाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त पटवारी उसके दादा की ज़मीन का इंतकाल उसके नाम करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद, ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त पटवारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें