Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने प्लॉट ट्रांसफर के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

October 16, 2024

विजिलेंस ब्यूरो ने प्लॉट ट्रांसफर के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज सुल्तानविंड-2, तहसील अमृतसर-1 में तैनात पटवारी मनदीप सिंह और उसके साथी जरनैल सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी लखविंदर सिंह निवासी डॉक्टर एवेन्यू, जी.टी. रोड, अमृतसर को दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता द्वारा बेचे गए प्लॉट के हस्तांतरण के बदले 20,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। उक्त पटवारी के सहयोगी जरनैल सिंह, जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, ने पटवारी से बात की और सौदा 3,00,000 रुपये में तय किया। आरोपी ने पहली किस्त के तौर पर 1,00,000 रुपये की रिश्वत ली थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो यूनिट अमृतसर ने जाल बिछाया और आरोपी को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन रेंज अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच विजिलेंस यूनिट अमृतसर द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें