चंडीगढ़: भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने शुक्रवार को जिला बरनाला के नगर कौंसिल धनौला में तैनात अकाउंटेंट दीपक सेतिया को 11,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
राज्य ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी धनौला कस्बे के एक ठेकेदार और निवासी की शिकायत के बाद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके 2,21,402 रुपए के लंबित भुगतान चेक को मंजूरी देने के बदले में 11,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दीपक सेतिया को शिकायतकर्ता से 11000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। रिश्वत की राशि मौके पर ही बरामद कर ली गई।
इस सम्बन्ध में उक्त आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा इस मामले में आगे की जांच जारी है।
*”यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी शून्य-सहिष्णुता नीति को रेखांकित करती है। हम सभी स्तरों पर कदाचार को जड़ से खत्म करने और सार्वजनिक सेवा में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,”* एक वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी ने कहा। मामले में आगे की जांच चल रही है।
सतर्कता ब्यूरो ने नागरिकों से भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की सूचना हेल्पलाइन के माध्यम से देने का आग्रह किया है तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें : आशीष चंचलानी का बड़ा प्लान! ‘एकाकी’ से यूनिवर्स शुरू करने का दिया संकेत
मेष: दिन शुभ रहेगा...