Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीन के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 5 गंभीर घायल

June 13, 2024

जमीन के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 5 गंभीर घायल

भिक्खीविंड/खालड़ा। भिक्खीविंड से थोड़ी दूर गांव भैणी मस्सा सिंह में जमीन के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक पक्ष के 5 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में रैफर किया गया है। थाना खालड़ा के मुख्य अधिकारी विनोद कुमार शर्मा सहित पुलिस पार्टी घायलों के वारिसों के बयान दर्ज करने के लिए अमृतसर के अमनदीप अस्पताल पहुंचे। साझी जमीन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को उस वक्त खूनी रूप धारण कर गया जब दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

मारपीट और फायरिंग में एक पक्ष के 5 लोग कुलविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, गुरप्रताप सिंह पुत्र बलबीर सिंह, सुखवंत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह और चमकौर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उनके वारिसों द्वारा तुरंत घटनास्थल से भिक्खीविंड के धवन अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खालड़ा की पुलिस कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची। बताया गया है कि दो घायलों की हालत अति नाजुक बनी हुई है।

आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा : थाना खालड़ा के मुख्य अधिकारी इंस्पैक्टर विनोद कुमार शर्मा भिक्खीविंड के धवन अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस पार्टी अमृतसर भेजी गई है। घायलों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों की शिकायत के मुताबिक मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें