Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sambhal Violence मामले में एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, CO अनुज चौधरी पर चलाई थी गोली

January 5, 2025

Sambhal Violence मामले में एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, CO अनुज चौधरी पर चलाई थी गोली

उत्तर प्रदेश : संभल हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सलीम है। सलीम पर आरोप है कि उसने संभल के सीओ अनुज चौधरी पर फायरिंग की थी। इस मामले में अब तक कुल 52 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

सलीम के पास से बरामद हथियार और कारतूस

आपको बता दें कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 12 बोर का एक तमंचा और 5 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक 12 बोर का खोखा भी पाया गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी सलीम पुलिस से कारतूस लूटकर फरार हो गया था।

सलीम का फरार होना और फिर गिरफ्तारी

वहीं संभल हिंसा के बाद से सलीम फरार था और दिल्ली के सीलमपुर इलाके में छिपा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सलीम ने सरेंडर करने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

सलीम पर दर्ज आपराधिक मामले

सलीम पर कुल 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, गोकशी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। इसके अलावा, सलीम पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है। संभल हिंसा के सीसीटीवी फुटेज में भी सलीम दिखाई दिया था, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिली।

संभल हिंसा के मामले में आरोपी सलीम की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। अब तक 52 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें