Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को घर से भगाकर किया रेप

February 12, 2024

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को घर से भगाकर किया रेप

अमृतसर: पहले इंस्टाग्राम पर यात्ना के साथ दोस्ती की फिर शादी का वादा कर उसे घर से भगाया और रेप किया। अब शादी करने से इनकार कर दिया है। थाना मध्यवाल की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू करती है। थाना मतेवाल के अंतर्गत आते गांव खिदोवाली में रहने वाली 16 साल की लड़की ने पुलिस को बताया कि वह प्लस टू की छात्ना है। इंस्टाग्राम चलाती है 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मनोज कुमार निवासी गांव पंजा गराइयां जिला बटाला के साथ हो गई।

मनोज उसे मिलने के लिए कहने लगा 7 फरवरी को उसे फोन कर कहा के मैं उसे लेने के लिए आ रहा है तैयार रहे मगर उसने इंकार कर दिया। इसके बाद उसे धमिकयां देने लगा के उसके घर के बाहर पहुंच कर जहरीली दवाई पीकर मर जाएगा वह डर गई। उसके साथ चलने के लिए तैयार हो गई। आठ फरवरी की रात को 2 बजे मनोज कुमार बुलेट मोटरसाइकिल पर आया और उसे अपने साथ ले गया। उसे अपने दोस्त विक्की निवासी कत्थूनंगल के घर ले गया। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया इसके बाद उसे छोड़ दिया अगले दिन सुबह 7 बजे उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर गांव तुगलवाल में अपने किसी रिश्तेदार के घर ले गया।

वहां पर उसे एक अलग कमरे में रखा उसे शादी का वादा करते हुए उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। 9 फरवरी की सुबह 8 बजे उसे बस में बिठाकर 100 रुपए किराया दिया। उसे कहने लगा कि वह श्री दरबार साहिब पहुंचे। वह उसे वहीं पर मिलेगा। मगर बाद में मनोज कुमार श्री दरबार साहिब नहीं आया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। आरोपी ने उसके साथ धोखा किया है। शादी का वादा कर उसके साथ बलात्कार किया है। थाना मतेवाल की पुलिस ने केस दर्ज कर छापामारी शुरू करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें