Site icon Dainik Savera Times

शराब पीने के लिए पैसा मांगा, नहीं मिला तो दो माह के बेटे को पटक कर मार डाला, फिर एेसी मिली सजा की…

वाराणसी। शराब पीने के लिए पत्नी ने पति को पैसे नहीं दिये तो दो माह के बेटो के जमीन पर पटकर मार डालने का मामला सामने आया है। यह मामला ड़ागांव थाना के भिखारीपुर गांव बताया जा रहा है। इसके बाद रोहनिया थाना के जगतपुर निवासी लालता ने बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बेटी प्रीति की शादी बड़ागांव थाना के भिखारीपुर गांव निवासी अमित कुमार जायसवाल उर्फ राजन के साथ हुई थी। 20 दिसंबर 2021 को जानकारी मिली कि उनका दामाद शराब पीने के लिए प्रीति से पैसे मांग रहा था, लेकिन प्रीति ने नहीं दिए। इस पर दो माह के बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस मामले अपर जिला जज षष्ठम अनिल कुमार की अदालत ने हत्यारे पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

Exit mobile version