Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक को गाड़ी में जिंदा जलाने की कोशिश, स्कॉर्पियो सवार नौजवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर कार को लगाई आग

July 30, 2025

युवक को गाड़ी में जिंदा जलाने की कोशिश, स्कॉर्पियो सवार नौजवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, फिर कार को लगाई आग

जगराओं: जगराओं के नजदीकी गांव कोठे शेरजंग में मंगलवार देर रात स्कार्पियो (Scorpio) सवार युवक पर जानलेवा हमला किया गया। शेयर मार्कीट का काम करते युवक को 2 वर्ष पहले फोन पर धमकियां आने की भी खबर है, जिसके बाद उसने अपना गांव अखाड़ा छोड़ा और लुधियाना चला गया। वहां से 3 वर्ष पहले ही यह कोठे शेरजंग में रहने के लिए आया था। इतना जरूर है कि हमलावरों ने न केवल उस पर गोलियां चलाईं, बल्कि उसकी स्कार्पियो गाड़ी पर पैट्रोल छिड़क आग के हवाले कर पूरी तरह राख कर दिया। आग लगी स्कॉर्पियो गाड़ी पर भी कई फायर लगे हैं।

हमलावरों नई स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगाकर हुए फरार
जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान जसकीरत सिंह जस्सा के रूप में हुई है, जो पहले गांव अखाड़ा का रहने वाला था और हाल ही में कोठे शेर जंग में आकर बस गया। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा बंधे हमलावर युवक के पीछे लगे थे और मोटरसाइकिल पर सवार थे। जैसे ही जसकीरत सिंह घटनास्थल पर पहुंचा, उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गोलियों की आवाज से गांव कोठे शेरजंग में भी में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने हमले के बाद उसकी नई स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगा दी और फरार हो गए। आग लगी गाड़ी से जसकीरत बाहर गिरा और उसकी जान बची। इस इस दौरान नौजवानों ने उस पर लोहे की रॉड से भी से भी कई वार किए। सूत्रों की मानें तो गाड़ी में रखा उसका एक हथियार और दो मैगजीनें भी आग में जलकर खाक हो गईं।

इलाज के लिए युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया
गंभीर हालत में पहले जसकीरत सिंह जस्सा को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के एसएचओ वरिंदर सिंह और डी.एस.पी. सिटी जसजोत सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को गुमराह करने की कोशिश की। एस.एच.ओ. वरिंदर सिंह ने तो यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह तो यूरिया की गाड़ी थी, जिसमें आग लगी, जबकि गांववासियों और चश्मदीदों का कहना है कि वहां गोलियां चलीं और जानलेवा हमला हुआ।

लोगों का आरोप पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए सच को दबा रही
लोगों का आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए सच को दबा रही है और मीडिया से भी झूठ बोल रही है। गौरतलब है कि जगराओं में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को ही शहर के कमल चौक में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने एक सुंदर पर खुलेआम फायरिंग की थी। इस मामले में भी पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जगराओं में कहीं न कहीं रोजाना हो रही कई वारदातें
इसके अलावा जगराओं में कहीं न कहीं रोजाना स्नैचिंग और चोरी की वारदातें घट रही, जिसमें मामला दर्ज करना तो दूर पुलिस पीड़ित की शिकायत तक दर्ज करने से भाग रही है। भाजपा नेता डॉ. रजिंदर शर्मा और पूर्व अकाली विधायक एस.आर. कलेर ने शहर में बिगड़ रहे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए साफ तौर पर कहा है कि शहर के हालात पुलिस के बस से बाहर हो रहे हैं और यहां सरेआम शरारती तत्व गोलियां चलाकर शहर और लोगों में दहशत फैला रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें