Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, लुधियाना के फुल्लांवाला चौक पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

October 15, 2026

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, लुधियाना के फुल्लांवाला चौक पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

लुधियाना: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज उनके परिवार की ओर से पंजाब बंद का आह्वान किया गया। बंद का असर पंजाब के साथ-साथ लुधियाना में भी देखने को मिला, जहां विभिन्न संगठनों ने कई दुकानों को बंद रखा। हालांकि, लुधियाना में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।

वहीं, लुधियाना के फुल्लांवाला चौक में गांववासियों और स्थानीय लोगों ने चौक को चारों तरफ से पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि लुधियाना में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं।

फुल्लांवाला चौक के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों का कहना है कि सरकार को इस मामले पर पहले ही ध्यान देना चाहिए था और नशा तस्करों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए था, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों ने सरकारों पर नशे की समस्या को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भले ही सरकारें नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के दावे करती हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। लोगों ने बताया कि उनका विरोध प्रदर्शन शाम तक जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हो गए हैं।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें