Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Baliya News : शादी का झांसा देकर किशोरी को ले गया हैदराबाद, तीन माह तक किया बलात्कार

June 17, 2025

Baliya News : शादी का झांसा देकर किशोरी को ले गया हैदराबाद, तीन माह तक किया बलात्कार

बलियाः जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले जाने और फिर वहां उससे करीब तीन माह तक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि इस मामले में आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को 21 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि युवक पर आरोप है कि उसने बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक लड़की को शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले गया और वहां उससे करीब तीन महीने तक दुष्कर्म किया।

शादी करने का झांसा देकर ले गया हैदराबाद
पुलिस के मुताबिक, रसड़ा थाना क्षेत्र के जाम गांव का रोशन कुमार (21) शादी का झांसा देकर 20 मार्च की रात को पीड़ित लड़की को अगवा कर लिया था। इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर रोशन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी रोशन कुमार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गंग किशोर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से अपहृत लड़की को मुक्त कराया। लड़की ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को बताया कि रोशन उसे शादी करने का झांसा देकर हैदराबाद ले गया और करीब तीन महीने तक उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें