Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाराबंकी: प्रॉपर्टी डीलर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

November 3, 2023

बाराबंकी: प्रॉपर्टी डीलर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के कुर्सी थानाक्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना कुर्सी पुलिस को बृहस्पतिवार की देर रात सूचना मिली कि किसान पथ पर लखनऊ के बख्शी का तालाब जाने वाली सर्विस लेन पर युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में पाया कि युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पास में है उसकी कार खड़ी मिली। पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कार के नंबर व आधार के आधार पर युवक की पहचान सेक्टर एन अलीगंज लखनऊ निवासी अतुल पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक अतुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। गले में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। परिजनों से पूछताछ के आधार पर हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस चार संदिग्धों को गिरफ्तार उनसे पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें