Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में हैवानियत : नौ साल की बच्ची का बलात्कार कर नहर में फेंका शव

December 19, 2023

दिल्ली में हैवानियत : नौ साल की बच्ची का बलात्कार कर नहर में फेंका शव

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में नौ साल की लड़की का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार किया गया। दरिंदे ने बाद में मासूम की हत्ज़्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, 12 दिसंबर की शाम को नंगली पूना गांव की रहने वाली एक लड़की के अपहरण की रिपोर्ट स्वरूप नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और किराए के मकान में रहते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ’पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया और आरोपी का पता लगाया, जिसकी पहचान नंगली पूना निवासी संजीव राणा (52) के रूप में हुई। हालांकि, जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो पता चला कि आरोपी 15 दिसंबर को एक गंभीर दुर्घटना के कारण रोहिणी के एक अस्पताल में भर्ती था और बयान देने के लिए अयोग्य था। इस बीच, आगे की जांच के दौरान पता चला कि लड़की 12 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के पास एक गली से आरोपी की गाड़ी में बैठी थी।

अधिकारी ने कहा, ‘17 दिसंबर को जब वह बयान के लिए फिट हो गया, तो राणा ने 12 दिसंबर को लड़की का अपहरण करने और उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली। शुरुआती कबूलनामे के अनुसार, उसने शव को मुनक नहर में फेंक दिया था।‘ आरोपी पर कबूलनामे के बाद आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई ।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राणा को गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़ित के शव की तलाश शुरू कर दी गई। 17 दिसंबर से नहर में बच्ची के शव की तलाश के लिए पांच गोताखोरों को लगाया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘तकनीकी निगरानी के तहत 12 दिसंबर के उसके पूरे रूट की जांच के लिए टीमें भी गठित की गई हैं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें