Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बटाला : जमीनी विवाद में विदेश से लौटे चचेरे भाई की हत्या

June 13, 2024

बटाला : जमीनी विवाद में विदेश से लौटे चचेरे भाई की हत्या

कादियां/ बटाला। काहनूवान ब्लॉक के गांव चक्क शरीफ में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति ने विदेश से गांव लौटे अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों में मृतक का चचेरा भाई गुरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह की मां, पत्नी और 2 लड़कियां शामिल हैं। मृतक गुरजीत सिंह लगभग एक माह पहले पुर्तगाल से गांव लौटा था। मृतक की मां अमरजीत कौर ने पुलिस स्टेशन भैनी मीया खान को बताया कि उसके 3 बच्चे हैं।

छोटा लड़का गुरजीत सिंह (34) पुर्तगाल में रहता था। गुरजीत 17 मई को ही गांव आया था। उसके जेठ का लड़का गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू उनके पड़ोस में ही रहता है। उसने उनकी जमीन पर पानी वाला खाल डाला हुआ है। उन्होंने खाल हटाने के बारे में काफी बार कहा, पर वह खाल नहीं हटा रहा था। मृतक की मां ने बताया कि गत रात 12 बजे के कारब गली में शोर हो रहा था।

गुरजीत गली से भागकर अपने घर में आ गया। उसके पीछे गुरप्रीत सिंह, मनजीत कौर, सुरिंदर कौर, नवदीप कौर उर्फ रूही और नवरीत कौर उर्फ नैंसी उनके घर में घुस गए और मनजीत कौर, नवदीप कौर, नवनीत कौर ने उसके बेटे को पकड़ लिया। इतने में गुरप्रीत ने किरच से उसके बेटे पर हमला कर दिया। जब उसने और उसकी जेठानी ने शोर मचाया तो सभी हमलाकर मौके से भाग गए। इसके बाद घायल को सिविल अस्पताल मेंभर्ती करवाया गया जहां डाक्टर ने उसके बेटे को मृत घोषिक कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें