Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या

June 23, 2024

इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या

इंदौर। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की इंदौर इकाई के पदाधिकारी की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्र ने बताया कि एमजी रोड थाना क्षेत्र में भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष मोनू कल्याणो (35) की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड को तब अंजाम दिया गया, जब कल्याणो रविवार को शहर में आयोजित भगवा यात्र के झंडे-बैनर लगवा रहे थे।

मिश्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजरुन और पीयूष के रूप में हुई है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मिश्र ने बताया कि कल्याणो की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों के घरों में घुसकर तोड़-फोड़ की और वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया। कल्याणो की गिनती राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी समर्थकों में होती थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें