Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

August 30, 2024

इस इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम सूरजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर की है जब गांव का निवासी सुमित (28) किसी काम से बाहर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी। सूरजपुर पुलिस थाने के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गोली, सुमित के पैर पर जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि सुमित गांव में ही ओम धर्म कांटा पर काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के बारे में काफी जानकारी मिली चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें