Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के जाैनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

May 13, 2024

UP के जाैनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

जाैनपुर। जाैनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सबरहद बाजार में सोमवार सुबह अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता और सुदर्शन न्यूज के संवाददाता आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव (45) भाजपा कार्यकर्ता थे। वह सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहे हैं। क्षेत्रधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें